उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह, तहसीलदार श्रीमती प्रियंका रानी व उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल के सहयोग से तहसील कार्यालय हरिद्वार में जीवन रक्षक ब्लड सेंटर जगजीतपुर के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त रक्तदान शिविर में तहसील हरिद्वार में कार्यरत कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया। उक्त रक्तदान शिविर का शुभारंभ सबसे पहले श्री देवेश घिल्डियाल जिला अध्यक्ष उत्तराखंड लेखपाल संघ द्वारा अपना रक्तदान करके किया गया। इनके द्वारा बताया रक्तदान एक बहुत ही महान कार्य है जिससे न केवल हम किसी की जान बचा सकते हैं बल्कि एक यूनिट रक्त चार जिंदगियां बचा सकता है। रक्तदान करने से आत्मिक शांति एवं प्रसन्नता की अनुभूति होती है। शिविर में उपस्थित तहसीलदार श्रीमती प्रियंका रानी ने बताया कि इस तरह शिविरों का आयोजन करके कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं भविष्य में भी तहसील कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। तहसीलदार महोदया द्वारा शिविर आयोजित करने हेतु जीवन रक्षक ब्लड सेंटर की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बहुत कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक श्री रमेश चंद्र, रजिस्ट्रार कानूनगो श्री राजेश मारवाह, श्री रमेश प्रसाद, श्री सतीश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक श्री आशीष मंमगाई, श्री राहुल सिंह, श्री राकेश सिंह, श्री अनिल प्रसाद कुड़ियल, श्री रविकांत आदि तहसील के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त रक्तदान शिविर में कुल 34 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।
उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह, तहसीलदार श्रीमती प्रियंका रानी व उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल के सहयोग से तहसील कार्यालय में आयोजित हुए,स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में, तहसील में कार्यरत कार्मिकों ने किया रक्तदान……

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।