*थाना श्यामपुर,हरिद्वार “श्यामपुर” पुलिस को मिली सफलता,अभय शर्मा उर्फ हनी हत्याकांड में वांछित आरोपी को धर दबोचा,मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हरिद्वार पुलिस,ब्लाइंड मर्डर केस के सफल खुलासे पर हरिद्वार पुलिस की हुई थी सराहना, मीडिया में छाई थी हरिद्वार श्यामपुर पुलिस,उधारी व अय्याश जीवन बना था मृतक की मौत की वजह, दो दोस्तों ने उतारा था मौत के घाट*
दिनांक 24-12-24 को थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत रवासन नदी के किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान थाना श्यामपुर पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज बना हुआ था। श्यामपुर पुलिस की दिन रात की मेहनत से शव की पहचान पश्चिमी दिल्ली निवासी अभय शर्मा उर्फ हनी के रूप में हुई थी। जिसपर श्यामपुर पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी से जोड़ते हुए हत्या की वजह का पता लगाकर हत्या के मुख्य आरोपी नीरज शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ल निवासी विकासपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
हत्याकांड में वांछित आरोपी की तलाश हेतु की जा रही मेहनत के परिणाम स्वरूप हरिद्वार श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 25/12/24 को घटना में वांछित आरोपी नागेन्द्र पुत्र सिंहराज को लोहे का पुल नहर पटरी के पास कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से दबोचा गया।
हरिद्वार “श्यामपुर” पुलिस द्वारा इस महत्वपूर्ण केस में पकड़े गए अभियुक्त की गिरफ्तारी पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*-
नागेन्द्र पुत्र सिंहराज निवासी ग्राम बोहापुर थाना टिगांओ जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र 38 वर्ष *सम्बंधित मु0अ0स0 131/2024 धारा 103(1) बीएनएस*
*बरामदगी*-
मो0सा0 यामहा एफ जेड एस
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 विक्रम बिष्ट
2- का0 321 राहुल देव
3-का0 841 रमेश सिह

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…