तनवीर अली हरिद्वार:-कुम्भ मेले में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में आज फर्म प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई जांच टीम द्वारा पूछताछ की गई जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित विकास भवन में सीडीओ सौरभ गहरवार के कार्यालय पर आरोपित फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के प्रतिनिधि हिसार हरियाणा की नलवा लैब के प्रतिनिधि अपना पक्ष रखने विकास भवन पहुंचे जबकि दिल्ली के लालचंदानी लैब के संचालकों ने सोमवार को हरिद्वार आने के लिए कहा मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों से सीडीओ सौरव गहरवार ने अपने कार्यालय में की पूछताछ प्रतिनिधियों से बंद कमरे में करीब 6 घंटे की पूछताछ की।
मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों का कहना है कि जांच अधिकारी सीडीओ द्वारा आज हमें पूछताछ के लिए बुलाया गया था हमारे द्वारा सारी जानकारी उन्हें दी गई हमारे द्वारा जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है इनका कहना है कि दोनों लैब के साथ हमारा एग्रीमेंट था टेस्टिंग करना लैब की जिम्मेदारी थी इस विषय पर ही जांच की जा रही है जो एक लाख टेस्टिंग का मामला सामने आ रहा है वो नलवा लैब का है मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों का कहना है कि मैक्स कॉरपोरेट सर्विस ने टेस्टिंग नहीं की है जिस लैब द्वारा टेस्टिंग की गई है उससे सवाल नहीं किए जा रहे हमें बिना वजह इस मामले में घसीटा जा रहा है हमारे द्वारा सिर्फ इन दोनों लैब को कार्य करने को दिया गया था।
सीडीओ सौरभ गहरवार का कहना है कि आज हमारे द्वारा मैक्स कॉरपोरेट सर्विस और दोनों लैब के प्रतिनिधि है उनको पूछताछ के लिए बुलाया था हमारे द्वारा मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के प्रतिनिधियों से पूछताछ की गई नलवा लैब से पुलिस द्वारा बनाई गई एसआईटी की टीम द्वारा पूछताछ की गई 10:30 बजे के करीब से इनसे पूछताछ की गई इनको कई दस्तावेज भी प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए जबकि दिल्ली के लालचंदानी लैब के संचालकों ने सोमवार को हरिद्वार आने के लिए कहा गया है।
फर्जी टेस्टिंग मामले पर एसएसपी द्वारा बनाई गई एसआईटी द्वारा भी जांच की जा रही है एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस का कहना है कि फर्जी टेस्टिंग मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही हमारे द्वारा एसआईटी का गठन किया गया और इस मामले में जांच की जा रही है हमारे द्वारा फर्जी टेस्टिंग मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है पूछताछ के लिए जब भी एसआईटी उन्हें बुलाए वो पूरा सहयोग करें।
फर्जी टेस्टिंग मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई जांच टीम और एसआईटी द्वारा फर्म प्रतिनिधियों से पूछताछ की जा रही है अब देखना होगा फर्जी टेस्टिंग मामले में कब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाता है।



More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…