थाना बहादराबाद,एसएसपी की कप्तानी में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी,25000 के ईनामी अभियुक्त को दिल्ली से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस,रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी प्रकरण से जुड़ा है मामला,प्रकरण का मास्टर माइंड है आरोपी, पीड़ित से की थी 03 करोड़ से अधिक की ठगी,ग्रेजुएट है आरोपी, खुद को रिलाइंस का टेक्निकल टेड बता लिया था विश्वास में,रिलायंस सैटअप बॉक्स का हेडक्वार्टर के नाम पर बिल्डिंग का भी कराया था निर्माण।
वर्ष 2021 में थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत प्रतिष्ठित व्यापारी अमित सैनी संचालक छोटू महाराज द्वारा थाना बहादराबाद पर अभियुक्तगण अश्वनी चौबे निवासी पटना बिहार, कुमार प्रसून निवासी ठाणे महाराष्ट्र, तरनजीत सिंह निवासी पथरी हरिद्वार व प्रशांत संगल निवासी देहरादून आदि के विरुद्ध रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 03 करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी व गबन करने संबंधी मुकदमा अपराध संख्या 349/21 धारा 406, 420, 120 बी आईपीसी दर्ज कराया गया था।
दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन करते हुए बहादराबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त तरनजीत व प्रशांत संगल के खिलाफ आरोप पत्र मा0 न्यायालय भेजा जा चुका है।
अभियुक्त कुमार प्रसून जो पूरी घटना का मास्टरमाइंड था 2021 से लगातार फरार चल रहा था जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2022 में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।
आरोपी शातिर किस्म का है जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹25000 का ईनाम घोषित किया गया था।
ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार निर्देशित क्रम में बहादराबाद पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस की मदद से आरोपी कुमार प्रसून को एम्स दिल्ली के पास से दबोचने में सफलता हाथ लगी।
आरोपी ने खुद को रिलायंस कंपनी का टेक्निकल हैड बताकर साथी अश्वनी चौबे आदि के साथ मिलकर वादी मुकदमा अमित सैनी को उत्तराखंड का रिलायंस कंपनी के सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे 3 करोड़ 20 लाख की धनराशि हड़प ली और रिलायंस सेटअप बॉक्स का हेडक्वार्टर बनाने के लिए बिल्डिंग का निर्माण भी कराया था। धनराशि मिलने पर आरोपी फरार हो गए थे।
इनके द्वारा और कहां कहां पर इस प्रकार ठगी की गई है के संबंध में बारीकी से जानकारी की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार ईनामी अभि0*
1- कुमार प्रसून पुत्र स्व0 भुवनेश्वर प्रसाद निवासी A/204, एन जी विकास, सी एच एस लिमिटेड, बेवर्ली पार्क, कनकिया रोड, मीरा रोड पूर्वी, ठाणे महाराष्ट्र
पुलिस टीम में,
1- नरेश सिंह राठौड़ थानाध्यक्ष बहादराबाद
2- खेमेंद्र गंगवार प्रभारी चौकी शांतरशाह
3- हे0का0 नरविंद्र सिंह
4- का0 बलवंत सिंह
5- का 0 मुकेश राणा शामिल रहें

More Stories
गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन शातिर चोर दबोचे… चोरों के कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन किए बरामद… एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हुआ खुलासा…
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…. कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी सोनिका,
एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…