राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र में खनन सामग्री के अवैध भंडारणों पर छापेमारी की। इस दौरान क्षेत्र में संचालित पांच अवैध भंडारणों के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बुधवार शाम को एसडीम अजयवीर सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से डीएम को सिडकुल क्षेत्र में खनन सामग्री के अवैध भंडारणों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। डीएम के निर्देशों पर राजस्व विभाग और खनन विभाग की टीम ने सिडकुल क्षेत्र में अवैध भंडारणों पर कार्रवाई की। पांचों अवैध भंडारणों की मौके पर पैमाइश की गई। पांचों अवैध भंडारणों के खिलाफ उत्तराखंड खनिज (अवैध, खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमावली 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान कार्यवाही में अजयवीर सिंह उपजिलाधिकारी हरिद्वार, मनीष सिंह परिहार खान निरीक्षक हरिद्वार, विवेक कुमार सर्वेक्षक हरिद्वार, मौजूद थे।
जिला अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में….राजस्व विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र में खनन सामग्री के अवैध भंडारणों पर छापेमारी कर….क्षेत्र में संचालित पांच अवैध भंडारणों के खिलाफ की कार्रवाई…

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,