थाना भगवानपुर,औचक तौर पर थाना भगवानपुर पहुंचे कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल,थाना परिसर में निर्माणाधीन भवन की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया जायजा,भ्रमण के दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ मंगलौर विवेक कुमार भी रहे मौजूद,थानाध्यक्ष को निर्माण कार्य की लगातार निगरानी व उम्दा निर्माण कार्य कराने के दिए निर्देश*
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज दिनांक 19.11.2024 को थाना भगवानपुर का औचक दौरा कर थाना प्रांगण में प्रगतिशील भवन निर्माण कार्य की प्रगति को जांचा। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ मंगलौर विवेक कुमार भी मौजूद रहे।
निर्माणाधीन भवन में 2BHK के 12 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। मौका मुआयना करते हुए श्री डोबाल द्वारा निर्माण कार्यों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए थानाध्यक्ष भगवानपुर को कार्यों की लगातार निगरानी करने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराते हुए समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने के साथ ही धरातल में खाली पड़ी जगह को सही तरीके से डेवलप करने के निर्देश दिए।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,