सपा की जीत के लिए दरगाह साबिर पाक में पेश की चादर, मांगी दुआएं,
पिरान कलियर: सपा की जीत के लिए दरगाह साबिर पाक में पेश की चादर, मांगी दुआएं
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मौसम अली ने उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर दुआएं मांगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस पवित्र दरबार में मांगी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती।
मौसम अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी इन उपचुनावों में सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की “नीति और रीति” को समझ चुकी है और उसने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा को सबक सिखाना है।
दरगाह साबिर पाक के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए मौसम अली ने कहा, “यहां मांगी गई हर दुआ कबूल होती है। इस दरबार ने हमेशा लोगों की उम्मीदें पूरी की हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि समाजवादी पार्टी को इन चुनावों में ऐतिहासिक जीत मिलेगी।”
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और विफलताओं को न केवल देखा है बल्कि झेला भी है। अब जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी को ही एकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है।
मौसम अली ने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने जो वादे किए थे, वे सब हवा में हैं। अब जनता ने उन्हें सबक सिखाने का मन बना लिया है।”

More Stories
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,