तनवीर अली हरिद्वार।
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने देहात क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर मारा छापा।
हरिद्वार के देहात क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, कुन्हारी, सुल्तानपुर ड्रग इंस्पेक्टर ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर दवाओं का निरीक्षण किया। एक मेडिकल स्टोर में खामियां मिलने पर उसे बंद कराया गया। इस कुछ मेडिकल स्टोर मालिक दुकानें बंद कर भाग निकले। पथरी क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, कुन्हारी, सुल्तानपुर में मेडिकल स्टोरों पर नशे का कारोबार करने की लगातार मिल रही सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने सोमवार को टीम के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक अपना स्टोर बंद कर भाग निकले। जो मेडिकल स्टोर संचालक अपने स्टोरों को बन्द कर भाग निकले। टीम उनके दोबारा निरीक्षण के लिए आ सकती है।
अनिता भारती ने बताया लगातार मिल रही शिकायतों पर आज कार्यवाही की गई है।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,