तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर पायलट बाबा के आश्रम पहुँचकर परम पूज्य महामण्डलेश्वर पायलट बाबा के संसार को छोड़कर देवलोक गमन पर शोक संवेदना प्रकट की और बाबा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ज्याल ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बाबा के जल्दी देवलोकगमन से मन व्यथित है। उन्होंने कहा कि यह पूरे संत समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा का पार्थिव शरीर आज हरिद्वार स्थित उनके आश्रम पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए संत महात्मा और देश विदेश के श्रद्वालु पहुंचे हैं। कल बृहस्पतिवार को उत्तराधिकारी का पट्टाभिषेक कर पायलट बाबा को समाधि दी जाएगी ।
बता दें कि पायलट बाबा का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के निर्देश पर जूना अखाड़े की पूरे प्रदेश में स्थित सभी शाखाओं, आश्रमों और मुख्य पीठों पर शोक सभा व शांति पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जूना अखाड़े ने तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। इन तीन दिनों में पायलट बाबा की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ हवन तथा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
इस दौरान जूना अखाड़े के श्रीमहन्त वरिष्ठ सन्त हरिगिरी जी महाराज, सभापति प्रेमगिरी जी महाराज, पायलट बाबा की शिष्या चैतना गिरी, श्रद्धा गिरी, जूना अखाड़े के सचिव महेशपुरी, शैलेन्द्र गिरी जी महाराज, निंरजनी अखाड़े महाराज बलवीर गिरी, अखाड़ों के सन्त, प्रतिनिधि, श्रद्धालु, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसपी स्वतंत्र कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,