विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
रामराज ग्रामाद्योग सेवा संस्थान, हरिद्वार द्वारा संचालित “देवस्य अभिलाषा” वरिष्ठ नागरिक गृह, रावली महदूद, हरिद्वार में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर जी द्वारा की गयी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ रानीपुर के अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र सेठी जी एवं सी०एम०आर० ग्रीन टेक्नोलॉजी, सिडकुल के प्लांट हेड श्री महेश कुमार त्यागी जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्थान की सचिव श्रीमती संजू द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए सभी हार्दिक स्वागत किया गया। श्रीमती संजू द्वारा सभी वरिष्ठजनों को स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन हेतु शुभकामनायें दी गयी तथा संस्थान द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर सी० पी० शर्मा द्वारा सभी वरिष्ठजनों को अपने शरीर को एक्टिव रखते हुए एक स्वस्थ्य जीवन जीने के संबंध में विस्तार से बताया गया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा वरिष्ठजनों की सेवा करने का आवाहन करते हुए उनके संगठनों द्वारा किये जा रहे विभिन्न क्रिया कलापों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर जी द्वारा सभी वरिष्ठजनों को उनसे संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिनियमों तथा प्राविधानों के बारे में विस्तार से बताया गया। वरिष्ठ नागरिक किसी भी परेशानी में अपने लिए कानूनी सहायता किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं, इसके बारे में उन्होने विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होने सभी वरिष्ठजनों से कहा कि अपने जीवन की सेकेण्ड ईनिंग को पूरे जोश और उमंग से भरपूर जिएं, साथ ही उन्होने सभी वरिष्ठजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की ओर से बैग भी वितरित किये। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रानीपुर के पदाधिकारियों द्वारा सभी वरिष्ठजनों हेतु राशन एवं विशेष किट तथा सी०एम०आर० ग्रीन टेक्नोलॉजी, सिडकुल द्वारा वाटर बोतल, योगा मैट एवं मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में गृह में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के अतिरिक्त समाज के अन्य प्रबुद्धजन, राजेन्द्र शर्मा, शिवानी गोयल, नेहा एवं रीना आदि उपस्थित रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,