इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा विकास भवन सभागार, रोशनाबाद हरिद्वार में सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव राज्य विपणन प्रबंधक, इफको देहरादून थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहायक निबंधक,सहकारी समितियां उत्तराखंड , जनपद हरिद्वार )श्री पुष्कर सिंह पोखरिया ने की।कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ राम भजन सिंह, उप महाप्रबंधक (विपणन) इफको हरिद्वार ने सभी अधिकारियों एवं सभी सहकारी समितियां से आए हुए प्रबंध निदेशक, सचिवो का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री अंकुश चौधरी इफको एमसी प्रतिनिधि, रुड़की ने
इस समय फसलों में लगने वाले रोग, कीड़े एवं उनकी रोकथाम के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी l श्री मनोज सिंह दानू क्षेत्र प्रतिनिधि, राज्य कार्यालय ,इफको, देहरादून ने इफको के जल विलय उर्वरकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।श्री प्रियांश दीक्षित ए जी टी, रुड़की ने नवीनतम कृषि तकनीक एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया की आज यूरिया का इस्तेमाल किसान भाई अत्यधिक मात्रा में कर रहे हैं जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति भी खराब हो रही है और कीड़े बीमारी भी अधिक मात्रा में लग रहे हैं जिससे उनके नियंत्रण में किसानों की लागत बढ़ रही है उन्होंने मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी । उन्होंने बताया की फसल में जब पर्याप्त वनस्पति के वृद्धि हो जाए तब नैनो यूरिया एवं सागरिका तरल का स्प्रे करे। श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ,राज्य विपणन प्रबंधक, इफको, देहरादून बताया की अत्यधिक यूरिया के प्रयोग से हमारी मिट्टी अम्लीय हो रही है और भूमि एवं भूमिगत जल प्रदूषित हो रहा है यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से फसलों में कीड़े बीमारी भी अधिक मात्रा में लग रहे हैं जिससे फसल को बचाने के लिए बहुत ही जहरीले रसायनों का प्रयोग करना पड़ रहा है जिसका असर हमारी मिट्टी पर पड़ रहा है उन्होंने मिट्टी में बुवाई के समय केवल आधी मात्रा में डीएपी देने की सलाह दी तथा खड़ी फसल में आधी मात्रा में यूरिया तथा उसके बाद नैनो यूरिया व नैनो डीएपी तरल तथा सागरिका मिलाकर दो स्प्रे करने की सलाह दी ।जिससे मिट्टी भी खराब नहीं होगी वातावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। और भूमिगत जल भी खराब नहीं होगा। तथा उत्पादन में भी वृद्धि होगीl कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला सहायक निबंधक श्री पुष्कर सिंह पोखरिया ने समिति वार उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की। तथा पोस मशीन से किसानों को उर्वरकों के वितरण के निर्देश दिए l उन्होंने फसलों में नैनो यूरिया प्लस व नैनो डीएपी तरल के स्प्रे करने की सलाह दी जिससे हमारी पैदावार केमिकल रहित हो सके और हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेl और यह नई टेक्नोलॉजी से बने नैनो यूरिया प्लस नैनो डीएपी तरल के प्रयोग की सलाह दी। जिससे हमारा उत्पादन अच्छी गुणवत्ता वाला हो और हमारी मिट्टी भी खराब न होने पाए l कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार की समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी ,सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) , सुपरवाइजर, अमीन , सहकारी समिति सचिव प्रबंध निदेशक, के अलावा जिला प्रबंधक यूसीएफ, श्री वीर सिंह, एसएफए श्री ओमवीर सैनी , ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में डॉ राम भजन सिंह ने सभी अधिकारियों एवं सहकारी बंधुओ को धन्यवाद दिया।
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में आयोजित हुए,सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में…. राज्य विपणन प्रबंधक,इफको राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत…..

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,