तनवीर अली हरिद्वार
कलयुगी बेटा गिरफ्तार।
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव अपनी मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को पथरी पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर सलाखों पीछे भेज दिया है।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक नशा करता है। उसने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे,नहीं देने पर फावड़े से पीट पीट कर मां की हत्या कर दी थी।
साथ ही बताया कि आरोपी युवक नशा करता है। उसने अपनी मां से पैसों को मांग की थी। मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसने मां पर उस वक्त जानलेवा हमला किया जब वह कपड़े धो रही थी। महिला का नाम कमलेश है। आरोपी बेटे ने फावड़े से मां के सिर पर वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार चल रहा था। जब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस टीम ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
हत्यारोपी का विवरण-
सावन पुत्र सूरजभान निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार
आपराधिक इतिहास-
मु.अ.सं.- 128/23, धारा- 380, 454, 411 भा.द.वि.
बरामदगी-
1- हत्या में प्रयुक्त फावड़ा- 01
2- डंड़ा- 01
3- हत्यारोपी की वारदात के दौरान खून से सनी शर्ट- 01
पुलिस टीम में,
1- थानाध्यक्ष पथरी रवींद्र कुमार
2- उपनिरीक्षक नवीन चौहान (चौकी प्रभारी)
3- उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन
4- उपनिरीक्षक रोहित कुमार
5- कां. दौलत
6- कां. अनिल पंवार
7- कां. जयपाल चौहान
8- का. संदीप राणा शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,