तनवीर अली बिग ब्रेकिंग न्यूज।
महायोगी पायलट बाबा के निधन होने पर पूरे संत समाज और जूना अखाड़े में शोक की लहर फैला दी है। श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के वरिष्ठतम महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है।
जूना अखाड़ा ने इस दुखद घटना पर तीन दिन का शोक घोषित किया है।
इस दौरान पायलट बाबा की आत्मा की शांति के लिए पूरे प्रदेश में स्थित जूना अखाड़े की शाखाओं, आश्रमों, और मुख्य पीठों पर शोक सभा और शांति पाठ का आयोजन किया जाएगा।
महंत हरी गिरी महाराज ने पायलट बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन और सेवा कार्यों की सराहना की।
सन्यास लेने से पहले पायलट बाबा भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने 1962, 1965, और 1971 के युद्धों में भाग लिया था। सन्यास के बाद उन्होंने जूना अखाड़े की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, उन्हें उत्तराखंड की पावन भूमि में समाधि दी जाएगी। जूना अखाड़े के समस्त पदाधिकारी और वरिष्ठ संत इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में जूना अखाड़े के कई प्रमुख संतों ने भाग लिया और मां गंगा में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,