हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने सिडकुल और रानीपुर से चोरी हुई दो बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रानीपुर और सिडकुल क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी निर्देश पर टीम गठित की गई थी। गुरुवार की रात गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी मोंटी कुमार उर्फ़ नमन निवासी ग्राम भगवानपुर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मोटरसाइकिल कुछ दिनों पहले पीठ बाजार रानीपुर क्षेत्र से चोरी की थी। दो दिन पहले डेंसो चौक सिडकुल से भी एक बाइक चोरी की थी। दोनों बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कांवड़ मेला ड्यूटी की व्यस्थता के मध्य हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर,दोपहिया वाहन चोरी से परेशान लोग कर रहे हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा,हरिद्वार के इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से मोटर साईकिल चोरी घटनाओं की सूचनाये प्राप्त हो रही थी, जिन पर अंकुश लगाये जाने एवं पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित वाहनों की रिकवरी कर सक्रिय गिरोहों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01-08-24 को दौराने चैकिंग एक संदिग्ध व्यक्ति मोंटी कुमार उर्फ़ नमन पुत्र लोकेन्द्र कुमार नि0 ग्राम भगवानपुर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर को चौकी गैस प्लांट क्षेत्र में एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी मोंटी कुमार द्वारा बताया कि उक्त अपाचे मोटरसाइकिल उसके द्वारा कुछ दिनों पहले पीठ बाजार रानीपुर क्षेत्र से चोरी की थी, उसने दो दिवस पूर्व डेंसो चौक सिडकुल से भी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की है।
सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को आरोपी की निशांदेही से बरामद किया गया।
आरोपी का नाम पता-
मोंटी कुमार उर्फ़ नमन पुत्र लोकेन्द्र कुमार नि0 ग्राम भगवानपुर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. अपाचे मोटर साइकिल
2. स्पलेण्डर मोटर साईकिल
पुलिस टीम में,
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह
2. व0 उपनिरी0 नितिन चौहान
3. उ0नि0 मनोज नौटियाल, प्रभारी गैस प्लांट
4. कांस0 1430 करम सिंह
5. कांस 1041 अर्जुन सिंह शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,