हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी में भारी बारिश से एक पुराने मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में घर पर आए एक मेहमान सहित दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
फिलहाल बदराबाद पुलिस और रुड़की से राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है। बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाने की तैयारी चल रही है।
रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवेश सासनी ने बताया कि ग्राम भौरी में मोहब्बत नाम के व्यक्ति का मकान था। बारिश के चलते मकान पुराना होना के कारण छत गिर गई। घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राजस्व विभाग की टीम और पुलिस मौके पर भेज दी गई थी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। रुड़की एसडीएम यूक्ता मिश्रा भी मौके ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।साथ ही हरिद्वार पुलिस आला अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,