कावड़ मेले की सकुशल समाप्ति पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी सुपर जोनल / जोनल प्रभारी के साथ ली गई बैठक,मेले के दौरान सभी अधिकारियों से लिया गया फीडबैक, उस पर किया गया विचार विमर्श,सकुशल मेले की समाप्ति पर समस्त पुलिस फोर्स को दी गई शुभकामनाएं,कांवड़ मेला 2024 का मोमेंटो प्रदान कर सभी सुपर जोनल एवं जोनल प्रभारी को किया गया सम्मानित,यह मेला हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती था कर्मचारी से लेकर अधिकारी रैंक तक सभी लोगों ने आपसी समन्वय बनाते हुए एक अच्छी सफलता प्राप्त की है सभी बधाई के पात्र हैं* एसएसपी हरिद्वार,कावड़ मेला 2024 की सकुशल समाप्ति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी सुपर जोनल , जोनल प्रभारी के साथ ccr सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें मेले के संबंध में फीडबैक और अन्य संबंध में विचार विमर्श किया गया,मेले की व्यवस्थाओं को भविष्य के लिए और बेहतर बनाने के लिए जिन क्षेत्रों में कुछ कमी दिखाई दी उस संबंध में फीडबैक लेकर उसे पर सामूहिक रूप से विचार विमर्श किया गया,जिन अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम किया गया बैठक में उनकी प्रशंसा करते हुए तालिया की गूंज से उनका हौसला अफजाई किया गयाl
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा कि यह मेला हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती था सभी लोगों ने अपनी- अपनी जिम्मेदारी के साथ टीम भावना के साथ इस मेले को निर्मित संपन्न करने में अपना अपना योगदान दिया है सभी लोग बधाई के पात्र हैं यह मेला किसी एक का प्रयास पुलिस एवं प्रशासन की संपूर्ण टीम का फल है हम सभी लोग बहुत खुश हैं कि इस चुनौती में सफल रहे हैंl एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी सुपर जोनल एवं जोनल प्रभारी को कावड़ मेला 2024 मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गयाl
एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्यूटी के दौरान को co ज्वालापुर शांतनु पाराशर एवं कुछ अन्य कर्मचारी अपनी कुशल जिम्मेदारी के साथ चोटिल हो गए थे जिनका उपचार अलग-अलग चिकित्सालय में चल रहा है उन्हें हर संभव हरिद्वार पुलिस द्वारा सहायता देने हेतु कहा गया।
कांवड़ मेले में इस बार यातायात व्यवस्था पिछले साल के कांवड़ मेले के मुकाबले बेहतर रही। इसी वजह से शहर के अंदर जाम काफी कम लगा। इसके साथ ही हाईवे पर पिछली बार की तरह दस से बारह घंटे का जाम देखने को नहीं मिला। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने खुद भी यातायात व्यवस्था की कमान संभाली। बेहतर व्यवस्था का श्रेय उन्होंने अपनी टीम की संयुक्त योजना को दिया है।
पिछले साल के कांवड़ मेले के दौरान आखिरी दो दिन में कांवड़ मेले की व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। सबसे बड़ी बैरागी पार्किंग से अधिकांश डाक कांवड़ वाहन निकलकर शहर की सड़कों पर पार्क हो गए थे और हाईवे पर भी डाक कांवड़ों ने कब्जा जमा लिया था। इस अव्यवस्था के चलते कनखल से लेकर रुड़की तक जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।

More Stories
राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की…. अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…