तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार जनपद में आगामी 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।
हरिद्वार…..जिले मे 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी स्कूल और आगन बाड़ी केंद्र रहेगे बंद…जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जारी किए निर्देश..कावड मेले के चलते से 12वी तक के सभी स्कूल रहेगे बंद।
बता दे कि हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के मध्यनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार हरिद्वार कांवड़ मेले में पांच करोड़ से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने आएंगे। इसी के चलते जनपद में भारी भीड़ रहेगी। हाईवे पर जाम रहेगा। इसलिए जिला प्रशासन ने यह फैलाया लिया है कि आगामी 2 अगस्त को महाशिवरात्रि होगी और 27 जुलाई से 2 अगस्त तक जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आज आदेश जारी कर दिया है और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,