थाना सिडकुल,नौकरी लगाने के नाम पर महिलाओं से जेवर ठगने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने धर दबोचा,माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की गयी बरामद।
दिनांक 20.07.2024 को व दिनांक 21.7.2024 को थाना सिड़कुल पर 02 वादिया द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की अज्ञात आरोपी द्वारा कंपनी में इंटरव्यू के नाम पर वादियां के सोने के कान के कुंडल को कंपनी में ले जाना प्रतिबंधित होने की बात कही गयी व जेवर उतरवाकर अपने पास सुरक्षित रखने की बात कह कर जेवर लेकर फरार हो जाने के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 372/ 2024 व मुकदमा अपराध संख्या 374 /2024 पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र केबिन केयर तिराहे के पास से घटना कारित करने वाले आरोपी राशिद पुत्र वहीद निवासी ग्राम छोटी एकड़ खुर्द थाना पथरी जिला हरिद्वार को पकड़ा गया व उसके कब्जे से महिलाओं से ठगी गए जेवर बरामद किए गए।
*नाम पता अभियुक्त*
राशिद पुत्र वहीद निवासी ग्राम छोटी एकड़ खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार ।
*बरामद माल*
1.एक जोड़ी पीली धातु के कान के कुंडल ।
2. तीन जोड़ी पीली धातु की कान की सुई धागा ।
3. एक गले का पेंडल पीली धातु का।
4. एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु की ।
5. एक अंगूठी सफेद धातु की ।
*पुलिस टीम*
1. उप निरी0 संदीप चौहान ।
2.अ0 उप निरी0 संजय चौहान कांस्टेबल ।
3. कांस्टेबल 685 गजेंद्र ।
4. कांस्टेबल 1575 मनीष कुमार ।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,