आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद जिलाधिकारी हरिद्वार के साथ हुई वार्ता के क्रम में उत्तराखंड लेखपाल संघ व सहयोगी संगठनों का 35 दिनों से चल रहा कार्य बहिष्कार समाप्त।
तहसील लक्सर में लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान द्वारा मारपीट के विरोध में उत्तराखंड लेखपाल संघ व अन्य संगठनों के द्वारा दिनांक 18 जून 2024 से कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा था। उक्त कार्य बहिष्कार कार्यक्रम को आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के उपरांत जिलाधिकारी हरिद्वार के साथ सभी सहयोगी संगठनों की वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया है।
उत्तराखंड लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष श्री देवेश घिल्डियाल ने बताया की पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया जाना संगठन के आत्म सम्मान की लड़ाई में बहुत बड़ी जीत है। इस घटना से सबक लेकर भविष्य में इस प्रकार का कु-कृत्य करने का दुस्साहस अब कोई नहीं करेगा। उन्होंने उत्तराखंड लेखपाल संघ के साथ सहयोग कर रहे उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, संग्रह अमीन संघ, संग्रह परिचारक संघ, भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ, चकबंदी लेखपाल/चकबंदी कर्ता संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारीयो एवं सदस्यगणो का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार के साथ हुई वार्ता के दौरान के उत्तराखंड लेखपाल संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव, अजय कपिल, जिला मंत्री अनुज यादव, तहसील हरिद्वार के अध्यक्ष सुभाष चौहान, तहसील रुड़की के मंत्री प्रवीण राठौर, तहसील लक्सर के अध्यक्ष उम्मेद सिंह नेगी, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष अमरीश शर्मा, संग्रह अमीन संघ के जिला अध्यक्ष शशिपाल व जिला मंत्री मनोज बुड़ाकोटी, संग्रह परिचारक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान व प्रदेश महामंत्री भजन सिंह चौहान, डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के जिला अध्यक्ष विकास रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
आरोपी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद…..उत्तराखंड लेखपाल संघ व सहयोगी संगठनों का 35 दिनों से चल रहा कार्य बहिष्कार समाप्त….

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,