मंगलौर उप चुनाव की मतगणना को सकुशल सम्पन कराने हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ,मतगणना स्थल में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी,मतगणना ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त,
आज दिनांक 12-07-2024 को पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद के सभागार में मंगलौर उप चुनाव मतगणना ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए मतगणना के दौरान की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते हुए पूर्ण करने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।
जनपद को मतगणना के दृष्टिगत 02 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिसकी सम्पूर्ण पुलिस व्यवस्था के प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध पंकज गैरोला होंगे। मानकों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा फोर्स लगायी गई है।
*ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*-
1- समस्त बल सर्वप्रथम अपने ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें एवं अपने पर्यवेक्षण अधिकारी का मो0न0 अवश्य अपने पास रखें।
2-सभी सुरक्षा बल अपना ड्यूटी कार्ड अपने पास रखते हुए उच्चकोटि के अनुशासन के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन करेगें।
3-ड्यूटी के दौरान सभी जवान निर्धारित वर्दी में रहेंगे तथा पूरे मनोयोग व अच्छे आचरण के साथ अपनी ड्यूटी सम्पादित करेंगे।
4- मतगणना केन्द्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था पाये जाने पर तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करायेंगे।
6- मतगणना के दौरान निष्पक्ष होकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे तथा किसी भी उम्मीदवार के विषय में राय/ टीका टिप्पणी नहीं करेंगे।
7- मतगणना केन्द्र के अंदर किसी को अपने साथ मोबाईल, कैमरा अथवा अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं देंगे।
8- मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने की दशा में तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत करायेंगे ताकि नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
9- ड्यूटी में मौजूद कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अनावश्यक मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे। किसी भी दशा में अपना ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ेंगे न ही किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना केन्द्र में घुसने देंगे।
मतगणना ड्यूटी में नियुक्त फोर्स-
03- राजपत्रित अधिकारी, 05-निरीक्षक, 20-उपनिरीक्षक, 15-एडिशनल उपनिरीक्षक, 37-हेड कांस्टेबल, 37-म0हे0कां0/ म0आ0, 105-कांस्टेबल, 2-प्लाटून पीएसी बल मतगणना ड्यूटी के लिए तैनात रहेगा।
ब्रीफिंग के दौरान ASP/CO सदर जितेन्द्र मैहरा, CO ज्वालापुर शांतनु पाराशर, एसड़ीएम भगवानपुर एवं अन्य पुलिस/ प्रशासन के विभिन्न अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,