कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,1आरोपी को अवैध चरस के साथ धर दबोचा,आरोपी के कब्जे से 1.235 किलो ग्राम अवैध चरस व इलेक्ट्रॉनिक तराजू 01अदद I-20 कार बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया ।
गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक-11/07/2024 दौराने चैकिंग आरोपी मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला कचहरी सराय जलालाबाद नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को दशहरा मैदान के पास नहर पटरी के पास से 1.235 किलो ग्राम अवैध चरस 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू व कार I20 के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपी,
1-मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला कचहरी सराय जलालाबाद नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पुरोला उत्तरकाशी उत्तराखंड ।
बरामदगी,
1-1.235 किलो ग्राम अवैध चरस
2-01अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3-01 कार I-20 सफेद रंग
पुलिस टीम में,
1-उप निरीक्षक आशीष नेगी
2-उप निरीक्षक प्रदीप कुमार
3-कां0721 महेन्द्र तोमर
4-कां0699 दिनेश कुमार शामिल रहें।
*ANTF*
1-उप निरीक्षक रणजीत तोमर
2-हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
3-हेड कांस्टेबल सुनील

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,