कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार,ज्वालापुर पुलिस को मिली कामयाबी महिलाओं के गले से चैन चुराने वाली शातिर महिला को आगरा उत्तर प्रदेश से धर दवोचा,भागवत कथा/भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भोली भाली महिलाओ के साथ सम्मिलित/घुल मिलकर बनाती थी अपना निशाना,शातिर महिला की सहयोगी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल,
*अंतर राज्य आभूषण चोरी करने वाले गैंग की सक्रिय सदस्य है गिरफ्तार महिला जो अलग-अलग राज्यों/शहरों/धार्मिक स्थानों में जाकर चेन/जेवरात चोरी/अन्य चोरी की घटना को देते है अंजाम*
*वीडियो फुटेज/सीसीटीवी फुटेज बनी गिरफ्तारी का आधार*
वादी सत्येंद्र कुमार चौहान निवासी आनंद विहार कॉलोनी थाना बहादराबाद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी गण अज्ञात महिलाओं के द्वारा दिनांक 03/05/2024 को मोती मंडप महल रेलवे रोड ज्वालापुर से वादी की पत्नी के गले से सोने की चेन/गणेश जी का लाकेट चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 409/2024 धारा 380 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।
विवेचना उप निरीक्षक विकास रावत द्वारा संपादित की जा रही है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा घटना का अनावरण/अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा उप निरीक्षक विकास रावत के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
टीमों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर कड़ी सुराग राशि पता रसी कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों/महिलाओं से पूछताछ की गई उक्त के क्रम में दिनांक 04/05/2024 को 01महिला अभियुक्ता अर्पिता पुत्री नरेश कुमार निवासी विष्णु कॉलोनी नागला थाना शाहपुर आगरा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार रोशनाबाद भेजा गया।
उपरोक्त महिला अभियुक्ता अर्पिता से दौराने पूछताछ/निशां देही/वीडियो फुटेज को मुखवीरान से तस्दीक करा कर महिला की शिनाख्त कर के आधार पर महिला अभियुक्ता विजेता पत्नी धीरेन उर्फ विक्की निवासी नगला खुसाली थाना शाहगज जनपद आगरा उत्तर प्रदेश को आगरा से दिनाक 12/07/2024 को धर दवोचा।
मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में ही धारा 34 भा0द0वि की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्ता को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
महिला अभियुक्ता उपरोक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता*
विजेता पत्नी धीरेन उर्फ विक्की निवासी नगला खुसाली थाना शाहगंज जनपद आगरा उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम में,
1-उप निरीक्षक विकास रावत
2-का0861 सन्दीप कुमार
3-का0329 नवीन
4-म0का01494 शोभा
5-का0 वसीम (CIU) शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,