वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान
*“बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराने वाले 60 मकान मालिको के दस-दस हजार रुपए कुल धनराशि 60,0000/-₹ के कोर्ट चालान किए गए”*
आगामी कावड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेश पर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल क्षेत्र रोशनाबाद हेत्तमपुर में सत्यापन अभियान के क्रम में आज दिनांक-24.06.2024 की प्रात पुलिस द्वारा टीमे बनाकर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान 60 मकान मालिको के 10-10 हजार के कुल (60,0000/-) के कोर्ट चालान कर चालानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है। अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त किरायेदारो, घरेलू नौकरो व कबाडियो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया ।
*कार्यवाही का विवरण-*
1-कुल 60 कोर्ट चालान (कुल धनराशि 60,0000/-₹)
*पुलिस टीम में,1- मनोहर सिंह भण्डारी थानाध्यक्ष थाना सिडकुल
2-उ0नि0 ब्रह्मदत्त बिजलवान चौकी प्रभारी कोर्ट थाना सिडकुल
3-उ0नि0 अनिल बिष्ट थाना सिडकुल
4. उपनिरीक्षक संदीप चौहान थाना सिडकुल ।
5.एडिशनल उपनिरीक्षक सुभाष रावत थाना सिडकुल।
6-महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी थाना सिडकुल ।
7.महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी थाना सिडकुल व अन्य कर्मचारी शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,