जनपद चंपावत,चम्पावत व टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत लोगों से लगभग 04.53 लाख रू0 की ऑनलाइन ठगी करने वाले 03 साईबर ठगो को चण्डीगढ़, राजस्थान व दिल्ली राज्य से गिरफ्तार कर, नोटिस तामील कराये गये, ठगी करने मे प्रयोग किये गये 04 मोबाईल फोन जब्त।
श्री अजय गणपति पुलिस, अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा *पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत /टनकपुर* के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में *ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्तों* के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के *कोतवाली चम्पावत तथा टनकपुर* क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात *साइबर ठगो* द्वारा *03 व्यक्तियो से 4,53,600/रू0 की ऑनलाइन ठगी* की गई थी जिस सम्बन्ध में *चम्पावत तथा टनकपुर* में अभियोग पंजीकृत कर *विवेचना प्रचलित* की गयी। दौराने विवेचना उक्त अभियुक्तो का *चण्डीगढ़, राजस्थान व दिल्ली राज्य* में होना प्रकाश में आया ।
ऑनलाइन ठगी के मामलो में प्रकाश में आये *अभियुक्तो की गिरफ्तारी* हेतु जनपद स्तर पर *अ0उ0नि0 बुद्धि बल्ल्ब जोशी, थाना टनकपुर* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु *चण्डीगढ़, राजस्थान व दिल्ली राज्य* भेजा गया ।
पुलिस टीम द्वारा *चण्डीगढ़, राजस्थान व दिल्ली राज्य* में जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी पतारसी करते हुए ऑनलाईन ठगी करने वाले *03 अभियुक्तो* को *गिरफ्तार करते हुए नोटिस तामील* कराये गया तथा घटना के समय प्रयोग किये गये *04 मोबाईल फोनो को जब्त* किया गया।
*अभियुक्तो का विवरणः-*
*कोतवाली चम्पावत*
*1- जितेन्द्र पुत्र अनिल कुमार,* निवासी म0न0 223, खसरा न0-14/17 गली न-09 नियर राधाकृष्ण मन्दिर चन्द्रविहार, वेस्ट संतनगर बुराजी उत्तरी दिल्ली । 1,75,000/रू0 की ऑनलाईन ठगी ।
*2- सहकुल खान पुत्र छोटेखान,* निवासी पृथ्वीपुरा, थाना मालाखेड़ा, जिला अलवर, राजस्थान । 90,000/रू0 की ऑनलाईन ठगी।
*थाना टनकपुर*
*3- मनवीर सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह,* निवासी मल्ला, तहसील जगरांव, थाना जगराव, जिला लुधियाना पंजाब हाल म0न0-03 लग्जरी विला सेक्टर 123, खरड़, जिला रोपड़ पंजाब । 1,88,600/रू0 की ऑनलाईन ठगी।
*बरामद मोबाईल-*
1-FIR NO- 22/2024, U/S- 420 IPC कोतवाली चम्पावत से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र के कब्जे से घटना के वक्त प्रयोग 02 मोबाईल फोन।
2- FIR NO- 09/2024, U/S- 420 IPC कोतवाली से सम्बन्धित अभियुक्त सहकुल खान के कब्जे से घटना के वक्त प्रयोग 01 मोबाईल फोन।
3-FIR NO- 66/2024, U/S- 420 IPC थाना टनकपुर से सम्बन्धित अभियुक्त मनवीर सिंह के कब्जे से घटना के वक्त प्रयोग 01 मोबाईल फोन।
*पुलिस टीम-*
01- अ0उ0नि0 बुद्धि बल्लभ जोशी, थाना टनकपुर
02-हे0का0 खड़क सिंह थाना टनकपुर
03- कानि0 गिरिश भट्ट, सर्विलांस
04-कानि0 विनोद जोशी, सर्विलांस
*टेक्निकल टीम-*
01-म0उ0नि0 मीनाक्षी नौटियाल, प्रभारी साईबर सैल चम्पावत
02-हे0कानि0 बिहारीलाल, साईबर सैल टनकपुर
03-हे0कानि0 सद्दाम हुसैन, साईबर सैल चम्पावत
04-म0कानि0 रेनू खत्री, साईबर सैल टनकपुर
05-म0कानि0 आशा गोस्वामी, साईबर सैल चम्पावत
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत।
दिनांकः 25.06.2024

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,