चोरी की 02 मोटर साईकिलों के साथ कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को धर दबोचे।
दिनांक- 12.06.24 को वादी शुभम पुत्र लखमी चंद निवासी पनियाला थाना कोत0 गंगनहर जनपद हरिद्वार की मोटर साईकल स्प्लेंडर रजि0 नंबर UK17U-9136, डॉ0 सुधीर अस्पताल वाली गली पनियाला से चोरी होने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-291/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात तथा दिनांक-23.06.2024 को वादी शहनवाज पुत्र नौशाद अली ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार की मोटर साईकिल N0-UK-17G7482 रामनगर ब्लॉक रूडकी से चोरी होने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-320/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी की मोटर साईकिलो का सफल अनावरण हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को आने-जाने वालो रास्तो सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन कर विश्लेषण किया गया जिससे पुलिस टीम का काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये।
परिणाम स्वरूप दिनांक 23.06.24 को देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1- आमिर पुत्र नूर हसन निवासी सालियर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष, 2- मुकीम पुत्र फैय्याज निवासी सालियर कोतवाली गगनहर रुडकी जनपद हरिद्वार, 3- शादाब पुत्र रिफाकत निवासी माधोपुर कोतवाली गगनहर जनपद हरिद्वार के कब्जे से चोरी की मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट, इंजन न0- HA10AGHHL66733 व मो0सा0 स्पेलेण्डर बिना नम्बर, इंजन नं0- HA11E8PHH21827 के साथ तेल्लीवाला अण्डर पास रूड़की से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है।
*नाम पता अभि0गणः-*
1- आमिर पुत्र नूर हसन निवासी सालियर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार
2- मुकीम पुत्र फैय्याज निवासी सालियर कोतवाली गगनहर रुडकी जनपद हरिद्वार
3- शादाब पुत्र रिफाकत निवासी माधोपुर कोतवाली गगनहर जनपद हरिद्वार
*बरामद सामान का विवरणः-*
1- अभि0 आमिर, मुकीम उपरोक्त के कब्जे से मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट, इंजन न0- HA10AGHHL66733
2- अभि0 शादाब उपरोक्त के कब्जे से मो0सा0 स्पलेण्डर रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट नही है तथा इंजन नंबर HA11E8PHH21827
*पुलिस टीम में,
1. उ0नि0 पंकज कुमार
2. अ0उ0नि0 कान्ता प्रसाद
3. हे0का0 271 इसरार
4. का0 1319 रणवीर
5. का0 58 भूपेन्द्र शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,