कोतवाली ज्वालापुर
ज्वालापुर पुलिस के हाथ लगी बडी कामयाबी, चोरी के सामान के साथ 02 चोर दवोचे,कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी की गई नगदी बरामद
लोधा मंडी ज्वालापुर निवासी शाहबाज की लिखित तहरीर पर दिनांक 22/04/2024 को प्रतिवादी शहवाज उर्फ भैया पुत्र शहराज व उसके साथी नाम पता अज्ञात के द्वारा वादी की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से नगर ₹25000 व विभिन्न सामग्री के कंपनी कूपन व अन्य सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2024 धारा 457.380 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।
अन्य शिकायतकर्ता गुलजार निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर अहबाबनगर से शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस चोरी करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 389/2024 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
दोनों प्रकरणों के खुलासे एवं आरोपियोें की धरपकड़ के लिए जुटी पुलिस टीमों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबीर की सूचना पर दिनांक 23/04/2024 को 02 संदिग्धों को चुराई गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस व नगदी के साथ सेक्टर 2 बैरियर से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई।
पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने नशे के शौक पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरी करते हैं।
पकड़े गए आरोपियों का विवरण-
1-सहवाज उर्फ भैया पुत्र शहराज खान निवासी लोधा मंडी पीठ बाजार ज्वालापुर
2-शेरखान पुत्र लियाकत निवासी फकीरों वाली गली लोधा मंडी ज्वालापुर
आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 397/23
धारा 379.411 भा0द0वि (बनाम शहबाज़)
बरामदगी का विवरण
1-01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर यूके-08-AV-1425
2-कुल नगद ₹2700/-
3-13 विभिन्न सामग्री की कंपनी के कूपन
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार
2-प्रभारी चौकी रेल उ0नि0 वीरेंद्र सिंह नेगी
3-अ0उ0नि0 गंभीर तोमर
4-का0 दीपक चौहान
5-का0 अंकित कवि
6-का0 अमित गौड
7-का0 कर्म सिंह शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,