नशा तस्करो पर दून पुलिस का एक और कड़ा प्रहार,मादक पदार्थो की बड़ी खेप के साथ 03 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार.अभियुक्तों के कब्जे से 105 नशीले इन्जेक्शन, 720 नशीले कैप्सूल, 410 नशीले टेबलेट तथा 850 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद,
मादक पदार्थो की तस्करी में प्रभावी रोकथाम लगाते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
01: कोतवाली विकासनगर:
105 नशीले इन्जेक्शन, 720 नशीले कैप्सूल तथा 410 नशीले टेबलेट के साथ 01 अभियुक्त को विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दिनाँक 23/04/2024 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हरबर्टपुर के पास एक स्कार्पियों वाहन संख्या: यू0के0-07-डीपी-3000 को रोककर चैक किया तो तलाशी के दौरान वाहन चालक शाह आलम पुत्र मौ0 उमर निवासी रक्षा बिहार अधोईवाला निकट दून वर्ड स्कूल रायपुर देहरादून के पास से नशे के 105 इन्जेक्शन, 720 कैप्सूल तथा 410 टेबलेट बरामद हुए, जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली विकासनगर पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट व अन्य संगीन धाराओं के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
शाह आलम पुत्र मौ0 उमर निवासी रक्षा बिहार अधोईवाला निकट दून वर्ड स्कूल रायपुर, देहरादून उम्र-40 वर्ष।
बरामदगी :-
01- 105 इन्जेक्शन TRAMADOl Hydrochloride injection orthodex 100 mg,
02- 720 कैप्सूल Dicyclomine Hydrochloride,TRAMADOl hydrochloride acetaminophen capsules parvion spas plus ,
03- 410 टेबलेट Alprazolam tablets ip 0.5 mg alprasafe
04- वाहान स्पार्कियो संख्या- UK07 dp 3000
आपराधिक इतिहास :-
01- मु0अ0सं0: 364/21 धारा: 307/148/149/506/427/34/120 बी आईपीसी थाना नेहरू कालोनी।
02- मु0अ0सं0: 396/21 धारा 2/3 गैंगेस्टर अधिनियम, थाना नेहरू कालोनी।
03- मु0अ0सं0: 355/21 धारा 147,323,427,504,506 आईपीसी थाना नेहरू कालोनी
04- मु0अ0सं0: 166/21 धारा 452,323,504,506,427 आईपीसी थाना पटेलनगर
05- मु0अ0सं0: 331/20 धारा 147,323,504,506 आईपीसी थाना पटेलनगर
06- मु0अ0सं0: 258/19 धारा 147,325,504,506 आईपीसी थाना ऋषिकेश
थाना सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को पुरानी सेल टैक्स चुंगी तिमली सहसपुर के पास से 450 ग्रा0 व 400 ग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
02: थाना सहसपुर:-
850 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: जीशान पुत्र रमजान निवासी: सहसपुर उम्र 38 वर्ष
02: शगीर पुत्र असगर निवासी: सहसपुर उम्र 33 वर्ष
बरामदगी:-
01: अभियुक्त जीशान से – 450 ग्रा0 अवैध चरस
02: अभियुक्त शगीर से 400 ग्रा0 अवैध चरस

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,