हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा माफियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही जारी,500 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को धर दबोचा,एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत अन्य विधिक कार्रवाई जारी
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाना पिरान कलियर को निर्देशित किया गया ,जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पिरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालो के पीछे मुखबिर सक्रिय किये गए थे दिनांक 24 अप्रैल को मेवडपुल के पास नहर पटरी से आरोपी को पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से 500 इंजेक्शन बरामद हुए मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया जिनके द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शन की पुष्टि की गई,
आरोपी हामिद को पकड़ा गया।
जिसके विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैl
नाम पता आरोपी
- मोहम्मद हामिद पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी 313 गली नंबर 5 महमूदपुर निकट मदीना चौक सिविल लाइन मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
1- 500 Buprenorphine injection bhokne 2 ml व एक मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस टीम में,
1- थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी
2- उप निरीक्षक विनोद गोला
3-हे0का0 सोनू चौधरी
4- हेड कांस्टेबल इलियाश अली
5-का0 562 अजय काला शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,