फर्स्ट चेलेंजर कप बास्केटबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप 2024 सम्पन्न।डीपीएस रानीपुर की टीम बनी चैम्पियन,
हरिद्वार दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में फर्स्ट चेलेंजर कप बास्केटबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप 2024 समापन हो गया। दो दिन तक चले इस चैम्पियनशिप में हरिद्वार के छः स्कूलों अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल, एंेजिल्स ऐकेडमी, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, दीक्षा राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा डीपीएस रानीपुर की गर्ल्स बास्केटबॉल टीमों ने भाग लेेकर अपने दम-खम का परिचय दिया।
आज खेल के दूसरे दिन पहला सेमी फाईनल मुकाबला दीक्षा राईजिंग स्टार एवं एंजिल्स एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें दीक्षा राईजिंग ने फाईनल में जगह बनाई दूसरे सेमीफाईनल में डीपीएस रानीपुर ने धूम सिंह मेमोरियल को हरा कर फाईनल में जगह बनाई। फाईनल मुकाबले में डीपीएस रानीपुर ने दीक्षा राईजिंग को 33-17 से हरा कर चैम्पियनशीप ट्रॉफी अपने नाम की।
इस अवसर पर डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने खेल के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि खेल जीवन में हार जीत को स्वीकार कर अपने लक्ष्य के प्रति सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है तथा बेहतर व्यक्तित्व की नीव रखने में मदद करता है। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी।
मैच रैफरी की भुमिका में कुलदीप सिंह, विवेक मांगलिक, निशांत कुंवर, सौरभ लोहान एवं अनु गौडियाल का विशेष सहयोग रहा।
इस बास्केटबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप का सफल आयोजन डीपीएस रानीपुर के खेल विभाग द्वारा किया गया।
हरिद्वार के दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में फर्स्ट चेलेंजर कप बास्केटबॉल गर्ल्स चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस चैम्पियनशिप में सात स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और खेल भावना की शपथ लेने के साथ किया गया। प्रधानाचार्य डॉ अनुपम जग्गा ने सभी टीमों का स्वागत कर खेल आरम्भ करने की घोषणा की।।
पहले मैच में डीपीएस रानीपुर ने अचीवर्स की टीम को, दूसरे मैच में डीएवी की टीम ने दीक्षा राइजिंग स्टार की टीम को, तीसरे मैच में डीपीएस रानीपुर ने एंजिल्स ऐकेडमी को हराया। चौथे मैच में दीक्षा राइजिंग स्टार ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में आचार्यकुलम, अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल, एंजिल्स ऐकेडमी, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, दीक्षा राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, डीएसएम पब्लिक स्कूल तथा डीपीएस रानीपुर की गर्ल्स बास्केटबॉल टीमें भाग ले रही हैं।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,