तनवीर अली हरिद्वार
सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।।
हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से 10 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि कब्रिस्तान सिडकुल हाईवे के गेट के पास बने टीन के खोखे के पीछे शराब की तस्करी के लिए खड़े आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी आयुष निवासी नयागांव थाना श्रीकोट जिला बिजनौर हाल रावली महदूद सिडकुल के कब्जे से अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां बरामद हुई हैं। दूसरी ओर सलेमपुर रोड पर अंग्रेजी शराब आम के बाग में रखी हुई थी। जिसे सप्लाई किया जाना था। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चंदकिराम निवसी रोशनाबाद सलेमपुर थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब की पांच पेटिया बरामद हुई।दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,