आगामी लोक सभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आला अधिकारियों के निर्देश पर सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदयनगर,हेतमपुर,रोशनाबाद में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं। साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें।जनपद में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियों की मांग गृह मंत्रालय से की गई थी। चुनाव में पुलिस को सहयोग करने के लिए तीन कंपनियां हरिद्वार पहुंच गई हैं।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,