चंपावत पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…पान सिंह हत्याकांड  को अन्जाम देने वाले गांव के ही एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार…. पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मामले का किया खुलासा….

जनपद चम्पावत

होली पर्व के अवसर पर थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत बरामद शव मामले का सफल अनावरण,मफलर से गला घोटकर हत्या करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर उत्कृट विवेचना करते हुए शीघ्र मामले के निस्तारण के दिये गये थे निर्देश.

उत्तराखंड की चंपावत पुलिस ने शुक्रवार को पान सिंह
हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गांव के ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी का विरोध करना ही बना हत्या का कारण।चंपावत के पुलिस अधीक्षकbअजय गणपति ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि होली की रात को पाटी के मंगललेख के रहने वाले पान सिंहb(25) नामक युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी थी। शव अगले दिन गांव से कुछ दूरी से बरामद हुआ था।

दिनांक: 27.03.2024 को जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंगललेख में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह कोरंगा द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचकर शव की शिनाख्त की गयी तो उक्त शव ग्राम मंगललेख निवासी पान सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा द्वारा घटना की जाँच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। वादी मुकदमा श्री कुन्दन सिंह पुत्र श्री गंगा सिह निवासी ग्राम मंगललेख थाना पाटी द्वारा थाना पाटी द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र जिसमें वादी मुकदमा को शक है कि उसके खुद के *भतीजे मृतक पान सिंह पुत्र कैलाश सिह* निवासी ग्राम मंगललेख थाना पाटी की *दिनांक 26.03.2024 की रात्रि 11.00 बजे से 12:00 बजे के बीच विपक्षी 01- भगवान सिंह पुत्र मदन सिह तथा,* 02- कृष्ण सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी द्वारा *हत्या कर देने के सम्बन्ध* में कतिपय आरोप अंकित किये गये। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर *मुकदमा अपराध संख्याः 06/2024, धारा 302 भादवि* बनाम् भगवान सिह आदि पंजीकृत किया गया है । *श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* द्वारा भी पंजीकृत अभियोग के तहत *घटनास्थल का निरीक्षण* किया गया साथ ही थानाध्यक्ष पाटी को उक्त अभियोग में *उत्कृष्ट विवेचना करते हुए शीघ्र निस्तारित* करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के क्रम में अभियोग के अनावरण हेतु *गठित पुलिस टीम* द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.03.2024 को संदिग्ध *भगवान सिंह पुत्र श्री मदन सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी जनपद चम्पावत* से पूछताछ की गयी। जिसमें संदिग्ध *भगवान सिंह उपरोक्त द्वारा* घटना कारित करते हुए मृतक पान सिंह की दिनांक 26.03.2024 की रात्रि में *मफलर से गला घोटकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया गया*।

अभियुक्त की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा हत्या में प्रयुक्त मफलर (आला कत्ल) को उसके घर से बरामद किया गया व घटना के दिन अभियुक्त द्वारा पहनी हॉफ जैकेट जिसमें खून के छीटें लगे हुए बरामद किया, जिस पर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्‌तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

हत्या का कारणः-

अभियुक्त भगवान सिंह ग्राम मंगललेख में अवैध तरीके से शराब तस्करी का कार्य करता है जिसके विरूद्ध थाना पाटी में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है, जिसका विरोध मृतक पान सिंह व उसका भाई प्रमोद पूर्व से ही करते रहते थे जिस वजह से अभियुक्त भगवान सिंह उनसे रंजिश रखने लगा जिससे इनके आपसी मतभेद एवं रजिश बढ़ती गयी। घटना के दिन भी मृतक पान सिंह व अभियुक्त भगवान सिंह द्वारा देर रात्रि तक साथ में शराब पी गयी । इसी दौरान इनका शराब बेचने को लेकर बहस शुरू हो गयी । धीरे-धीरे बहस इतनी बड़ गयी की अभियुक्त भगवान सिंह द्वारा मृतक पान सिंह को गला घोटकर हत्या कर दी गयी।

अभियुक्त- भगवान सिंह पुत्र श्री मदन सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी जनपद चम्पावत ।

मृतक- पान सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी, जनपद चम्पावत ।

– पुलिस टीम का विवरणः-

01- थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थाना पाटी
02- उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट
03- हे०कानि० 126 नापु सुरेश सिंह
04- हे०कानि० 132 नापु प्रकाश सिह कठायत
05- कानि० 25 नापु कमल नाथ
06- कानि० 325 नापु कुबेर सिह
07- का० चालक दीपक सिंह
08- कानि० गिरीश भट्ट, एसओजी चम्पावत।

मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक 29.03.2024

You may have missed