दीक्षा राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल में घोषित किया गया वार्षिक परीक्षा परिणाम,
दीक्षा राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसको लेकर सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिखाई, दिया कक्षा में लगातार तीन वर्षों से प्रथम आ रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ‘सुपर स्टार्स’ की उपाधि प्रदान की गई। जिनमें कक्षा 5 की छात्रा अरुणिमा पंवार, कक्षा 7 से आराध्या राणा और कक्षा 8 से सृष्टि शुक्ला “सुपरस्टार्स” घोषित किए गए एवं वार्षिक स्टार्स में कनिष्का, याशिका सती, आकर्श यादव, अर्पित सैनी, नव्या सूर्यवंशी, दक्ष वर्मा, तनिष्क प्रजापति, तनिष्क बिष्ट, प्रियांशी आदि बच्चें रहे।
स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा जिसमें कक्षा में अच्छे अंकों से प्राप्त बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया!
स्कूल के मैनेजर डॉ गौरव अग्रवाल एवं निदेशक पूजा अग्रवाल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की हमारा उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद, संस्कारों से युक्त बनाना है जिससे हमारे बच्चें देश, प्रदेश के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकें इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित शर्मा, कामिनी शर्मा एवं समस्त अध्यापक,स्टाफ़ उपस्थित रहा !

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,