“नशे के खिलाफ शिकंजा”
“कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ 01अभियुक्त को धर दबोचा”अभियुक्त से बरामद की 11.08 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोटर साईकिल”लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जारी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत दिनांक 19.03.2024 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा कृपाल आश्रम को जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्त आरिफ पुत्र रिफाकत नि0 जैनपुर खुर्द उर्फ मतलूबपुरा लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.08 ग्राम अवैध स्मैक व 1150 रू0 नगद व एक अदद मो0सा0 बिना नम्बर की बरामदगी की गयी, अभियुक्त आरिफ के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 101/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- आरिफ पुत्र रिफाकत नि0 जैनपुर खुर्द उर्फ मतलूबपुरा लक्सर हरिद्वार
बरामदगी- कुल 11.08 ग्राम अवैध स्मैक, 1150 रू0 व एक मो0सा0
पुलिस टीम में,
1- विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर
3- उ0नि0 मनोज नौटियाल, कोतवाली रानीपुर
4- का0 176 गम्भीर, कोतवाली रानीपुर
5- का0 1041 अर्जुन सिंह, कोतवाली रानीपुर
6- का0 1021 मन्जीत राणा, कोतवाली रानीपुर शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।