अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी ने धर दबोचा।
आगामी समय में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु देशभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के प्रभावी पर्यवेक्षण में एसओजी टीम द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 07 पेटी (एक पेटी फुल, दो पेटी हाफ, चार पेटी क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल नम्बर वन व्हिस्की मार्का सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
अभियुक्त का विवरण
पुष्कर सिंह राणा पुत्र स्व0 श्री जगत सिंह राणा, निवासी ग्राम क्यूंजा, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम का विवरण
1 – निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी एसओजी रुद्रप्रयाग
2 – आरक्षी अर्जुन एसओजी रुद्रप्रयाग
3 – आरक्षी कृष्णानंद सेमवाल एसओजी रुद्रप्रयाग
4 – आरक्षी विनय पंवार एसओजी रुद्रप्रयाग
अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का धर पकड़ अभियान निरन्तर जारी है।
Social Media Cell Police Office Rudraprayag

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,