थाना सिडकुल:—हजारों किलोमीटर दूर “महाराष्ट्र” से ₹25000/ के इनामी को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस,एसएसपी हरिद्वार द्वारा कराई गई थी स्पेशल टीम गठित, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सटीक लोकेशन पर की सफलता प्राप्त,अपहरण के मामले में वर्ष 2022 से चल रहा था फरार
दिनांक 05/03/22 को वादी निवासी ग्राम औरंगाबाद द्वारा अपनी पुत्री को गुप्त रीति से अनुचित लाभ के लिए अपहरण कर ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 131/2022 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था।
जिसमें अभियुक्त मेहरजान पुत्र इरफान निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल अभियोग पंजीकृत किए जाने से लेकर अब तक फरार चल रहा था जिसकी तलाश हेतु काफी प्रयास/दबिश दिए जाने के बाद भी अभियुक्त पकड़ में नहीं आ रहा था।
जिसकी गिरफ्तार हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त मेहाराजन पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा अभियुक्त/इनामी की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त टीम गई lटीम द्वारा लगातार प्रयास कर इनामी अभियुक्त को लोकेशन के आधार पर शहंशाह नगर थाना बीड जिला बीड़ महाराष्ट्र में किराए के मकान से दबोचने में सफलता हासिल की।
नाम पता इनामी
1- मेहरजान पुत्र इरफान निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार जनपद हरिद्वार उम्र 29 वर्ष।
पुलिस टीम में,
1- मनोहर सिंह भंडारी थानाध्यक्ष थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
2- चौकी प्रभारी कोर्ट श्री ब्रह्मदत्त बिजलवान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
3- महिला कांस्टेबल रत्न थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
Ciu-
4- ऐश्वर्यपाल प्रभारी निरीक्षक सीआईयू हरिद्वार
5- कांस्टेबल CIU हरवीर सिंह जनपद हरिद्वार
6- कांस्टेबल CIU हरवीर सिंह जनपद हरिद्वार शामिल रहें।

More Stories
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…