जनपद चम्पावत-
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु टनकपुर क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलो द्धारा निकाला गया फ्लैग मार्च आज दिनांक 13.03.2024 को *भारत निर्वाचन आयोग* के निर्देशों के क्रम में होने वाले *लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024* को *निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक* सम्पन्न कराये जाने हेतु जारी *दिशा निर्देशो* के क्रम थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत *पुलिस व अर्धसैनिक बल* के जवानों द्वारा सैलानीगोठ, मनिहारगोठ व वर्मा लाइन में *फ्लैग मार्च* निकाला गया । फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को जनपद चम्पावत में होने वाले चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु *क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था* को बनाये रखने, *भय रहित मदतान* करने, *बिना किसी प्रलोभन* में आये मतदान करने, किसी भी प्रत्याशी/व्यक्ति द्वारा *प्रलोभन* दिये जाने तथा क्षेत्र में *धनबल* अथवा *मादक पदार्थों* के वितरण सम्बन्धी *सूचना प्रकाश* में आने पर तत्काल सूचना *स्थानीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को देने* हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से अपने *मताधिकार का प्रयोग* करते हुए *अधिक से अधिक संख्या में मतदान* करने की भी *अपील* की गयी।

More Stories
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…