कोतवाली रानीपुर:—पुलिस टीम ने 12 घण्टे में किया वाहन चोरी का खुलासा,चोरी करने वाले 03 शातिर चोरो को धर दबोचा,कब्जे से बरामद किया चोरी का एक वाहन महिन्द्रा पिकअप,घटना में प्रयुक्त वाहन सुपर केरी एल्फा को भी कब्जे में लिया
दिनांक 05.03.2024 को कोतवाली रानीपुर पर वादी आशीष ओबराय पुत्र स्व0 इन्द्रकुमार नि0 गली नं0 7 सुमननगर रानीपुर हरिद्वार ने सूचना दी कि उनके दिनांक 02.03.2024 को उनके घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा उनका महिन्द्रा पिकअप नं0 UK 07 CA 0967 को चोरी कर लिया है। सूचना पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 79/24 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण व अज्ञात चोरो की तलाश हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही कर विभिन्न माध्यम से प्रयास शुरु किए।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.03.2024 की रात्रि में ही मुखबिर की सूचना पर रेग्यूलेटर पुलिस के पास से दौराने चैकिंग 03 आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी किया गया मुकदमें से सम्बन्धित वाहन बुलेरो पिकअप नं0 UK 07 CA 0967 बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन सुपर कैरी (एल्फा) नं0 UK08 CB 4657 को भी बरामद किया गया । आरोपितों के विरूद्ध धारा 411,34 भादवि की वृद्धि कर आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है, तथा घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है ।
आरोपितों का विवरण-
1- गुरूसेवक उर्फ राजा पुत्र शमशेर नि0 गली नं0 5 ग्रीन वैली सुमननगर रानीपुर हरिद्वार
2- लक्ष्मण सैनी उर्फ भगवान पुत्र मैनेसर नि0 उपरोक्त मूल ग्राम बलहाघाट थाना बिसपी जिला मधुबनी बिहार
3- मनोज नेगी पुत्र अर्जुन सिंह नेगी नि0 म0नं0 808 सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर हरिद्वार
बरामदगी-
1- चोरी वाहन महिन्द्रा बुलेरो पिकअप
2- घटना में प्रयुक्त वाहन सुपर कैरी (एल्फा)
पुलिस टीम में,
1- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर विजय सिंह
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान
3- उ0नि0 मनोज कुमार
4- हे0का0 कुन्दन सिंह
5- का0 जोत सिंह
6- का0 दीपक रावत शामिल रहें।

More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,