कोतवाली रानीपुर,,,₹5000 के इनामी अभियुक्त को जींद हरियाणा से दबोच लाई पुलिस,नाबालिक के अपहरण मामले में काफी समय से चल रहा था फरार,नाबालिक को पूर्व में सकुशल बरामद कर किया जा चुका परिजनों के सुपुर्द
माह जनवरी 2024 में वादी निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करवाया गया, जिसमें कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा पूर्व में नाबालिग अपह्रता को बरामद कर उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त शिवम पुत्र प्रसादी का नाम प्रकाश में आया, जो काफी समय से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अपराधी पर ₹5000/- का ईनाम घोषित किया गया ।
वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ईनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में उपरोक्त ₹5000/- के ईनामी अपराधी शिवम पुत्र प्रसादी की गिरफ्तारी एवं तलाश हेतु कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये दिनांक 28.02.2024 को उक्त ईनामी अपराधी को जीन्द हरियाणा से धर दबोचा।
नाम पता अभियुक्त-
1- शिवम पुत्र प्रसादी निवासी इस्माईलपुर दमी थाना बढापुर जिला बिजनौर उ0प्र0।
पुलिस टीम में,
1.-SHO रानीपुर विजय सिंह
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान
3- उ0नि0 प्रियंका इजराल
4- कां0 अजय कुमार शामिल रहें।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…