जनपद चंपावत
श्री अजय गणपति,पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा किया गया भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकियों व इमिग्रेशन चैक पोस्ट का निरीक्षण।
आज दिनांकः 28-02-2024 को श्री अजय गणपति,पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 तथा श्री मां पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर जनपद चंपावत के थाना टनकपुर व बनबसा क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकी मनिहारगोठ टनकपुर, शारदा बैराज पुलिस चौकी, इमीग्रेशन चैक पोस्ट, बनबसा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा *अन्तराष्ट्रीय बॉर्डर* पर *सुरक्षा व्यवस्था* का जायजा लिया तथा *सीमान्त मुद्दों* तथा *बॉर्डर* क्षेत्र अंतर्गत होने वाली *गतिविधियों* के बारे में जानकारी ली गई। *चौकियो में नियुक्त* पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो से उनकी *समस्याओं* के बारे में पूछा गया। इस अवसर पर महोदय द्वारा *भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन* करने वाले व्यक्तियों की *सघन चैकिंग* करने, *मादक पदार्थों/ मानव तस्करी* करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने, *विदेशी नागरिको के पासपोर्ट, बीजा की गहनता से जॉच* करने, सीमा पर स्थित अन्य *सुरक्षा एजेन्सियों से समन्वय स्थापित* कर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्दशित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर, चन्द्र मोहन सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर, लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष बनबसा, सुरेन्द्र सिंह खड़ायत प्रभारी A.H.T.U सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय
चम्पावत।
दिनांक 28.02.2024

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।