थाना सिडकुल—नाबालिक के अपहरणकर्ता आया पुलिस की गिरफ्त में,सकुशल बरामद की गयी नाबालिक अपहर्ता की गई परिजनों के सुपुर्द
दिनांक 15.02.2024 को निवासी डेंसो चौक सिद्धि विनायक कॉलोनी सिडकुल ने लिखित तहरीर दी की मेरी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष को सुमित पुत्र नामालूम निवासी पानीपत हरियाणा बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया है जिसके आधार पर थाना सिड़कुल पर बनाम सुमित पंजीकृत किया गया।
मुकदमा उक्त की अपहर्ता व आरोपी की तलाश हेतु उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन इंदौर मध्य प्रदेश में होने पर मोबाइल की लोकेशन के आधार पर काफी तलाश की गई किंतु अभियुक्त की लोकेशन लगातार बदलने पर आरोपी व अपहर्ता की बरामदगी नहीं होने पर पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रयास करते हुए आज दिनांक 24/2/2024 को थाना क्षेत्र में मुकदमा उक्त के आरोपी व अपहर्ता की तलाश में थाना क्षेत्र में मामूर थे तो पुलिस टीम को सूचना मिली कि अपहर्ता व उसके साथ एक लड़का कोर्ट चौक रोशनाबाद पर खड़ा हैं तुरंत बताएं अनुसार जगह पर पहुंचे तो इन दोनों लड़का व लड़की जो कचहरी गेट के बाहर ही थे जिन्हें तुरंत पकड़ लिया, पकड़े जाने पर लड़के से नाम पता पूछा तो लड़के ने अपना नाम सुमित पुत्र ब्रिज मोहन निवासी चांद कॉलोनी बास रोड थाना धारवेडा जिला रेवाड़ी हरियाणा बताया पकड़े जाने पर पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और दिनांक 7/02/2024 को सुमित मुझे अपने साथ इंदौर मध्य प्रदेश लेकर गया था और हम दोनों पति-पत्नी की तरह वहीं पर रह रहे थे हमें पता चला कि हमारे खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज है जिस कारण हम दोनों अपनी शादी के बारे में बताने यहां पर आए थे। अपहर्ता नाबालिक होने के कारण मुकदमा उक्त में पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 376 (2)(ढ) 5 (ठ)/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी।
नाम पता आरोपी
सुमित कुमार पुत्र बृजमोहन निवासी चांद कॉलोनी बास रोड थाना धारवेडा जिला रेवाड़ी हरियाणा।
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 सन्दीप चौहान
2- का0 842 हरीराज
3- का0 1545 आफताब आलम
4- म0 हे0का0 प्रतीक्षा शर्मा शामिल रहें।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…