साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से अवगत कराते हुए इसके प्रति सतर्कता बरतने की दी गई सलाह दी गई।,
हरिद्वार। सिडकुल की एकम्स कंपनी में कर्मचारियों को साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया गया,आपको बता दे इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी ठगी के नए-नए तौर तरीके जैसे अंजान लोगों से वीडियो कॉल, मोबाइल में ओटीपी भेजकर, फर्जी लोन के दस्तावेज भेजकर, गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च कर, फेसबुक, इस्टाग्राम, ट्विटर जैसे खाते बनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं तो ऐसे मामलों से सावधानी बरतनी चाहिए।
एएसपी जितेन्द्र मेहरा ने कहा कि साइबर अपराध में अपराधी कोई भी हो सकता है। इसमें अपराधी दोस्तों के नाम से और रिश्तेदारों के नाम का फर्जी अकाउंट बना सकते हैं। आनलाइन बैंकिग सेवा के सुरक्षित लाभ के लिए समय-समय पर पासवर्ड में बदलाव करना बहुत जरूरी है। किसी भी लिंक से एप डाउनलोड करने से बचें। अंजान व्यक्ति से व्हाट्सऐप पर बात न करें, एप्प डाउनलोड, बैंक खाते कि जानकारी, ऑनलाइन केवाईसी, क्यूआर कोड, फर्जी पार्सल पर भुगतान व अन्य ठगी के तौर तरीके से बचने की जागरूकता के बारे में बताया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल दिगपाल कोहली, शक्ति सिंह,एसआई देवेन्द्र चौहान,एकम्स के अधिकारियों में केडी शर्मा,संजय सिन्हा,राजेश चौहान,अर्जुन कठायत, अंकित तिवारी,पारुल केशवानी,ओमजी, प्रियांश,राहुल चौहान,मेघा आदि मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,