09 वर्षो से फरार हत्या के आरोपी वारंटी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्त द्वारा प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने साथी के साथ मिलकर वर्ष 2014 में जाखन निवासी एक व्यक्ति कि की थी हत्या,घटना में पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तो को किया था गिरफ्तार, वर्ष 2015 में माननीय न्यायालय से जमानत लेने के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार
पूर्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मां0 न्यायालय से जारी किये गये थे गैर जमानती वारंट
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दी जा रही थी दबिशें।
थाना राजपुर
मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं, निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना राजपुर पर गठित टीम द्वारा वर्ष 2015 से फरार चल रहे वारेंटी अभियुक्त दीपक पवांर को जाखन के दून विहार से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त दीपक पंवार द्वारा वर्ष 2014 में जाखन निवासी राहुल देवगन व उसके साथी फिरोज, जो की रुड़की का रहने वाला था, पर अपने साथी दिगपाल सिरोही उर्फ बॉबी सिरोही के साथ प्रॉपर्टी के विवाद मे जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें फिरोज की मौके पर मृत्यु हो गई थी व राहुल देवगन द्वारा किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई गई थी। जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर पर धारा 302/120बी भादवी तथा 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पूर्व में दोनो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्ष 2015 में मां0 न्यायालय से अभियुक्त द्वारा जमानत ली गयी थी, जिसके पश्चात से ही अभियुक्त दीपक पवांर लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध मां0 न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वांरट जारी किये गए थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा उसके घर एलम थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश में कई बार दबिश दी गई थी पर अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने व पहचान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम पता अभियुक्त
दीपक पवार पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम अलम,थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश, हाल पता दून विहार थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष।
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 विकेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कांस्टेबल सुरेंद्र
3- कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…