ज्वालापुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…..दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर,घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार सहित 17 Android मोबाइल फोन भी किए बरामद….


कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस/आम जन के सहयोग से 02शातिर चोरो को धर दवोचा,घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार व चोरी के 17 अलग अलग कम्पनी के Android मोबाइल फोन भी बरामद दिनांक 19/02/2024 को वादी शिवम पुत्र राजकुमार निवासी शिवलोक कॉलोनी रानीपुर मोड़ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की मोबाइल की दुकान महादेव कम्युनिकेशन के नाम से रानीपुर मोड़ पर स्थित है दुकान के गल्ले से पैसा चोरी करने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें मौके पर पकड़ रखा है।

सूचना से प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर महोदय को अवगत कराकर मौके पर तत्काल चेतक कर्म0गणों को रवाना किया गया। चेतक कर्म गणो द्वारा बताया महादेव कम्युनिकेशन पर पहुंचे तो मौके पर वादी शिवम उपरोक्त द्वारा 02 व्यक्तियों को पकड़ रखा था। नाम पता पूछने पर अपना नाम 1-मोहित पुत्र सुरेश कुमार निवासी आजादगढ़ रोहतक अर्बन स्टेट हरियाणा 2-नितिन पुत्र बलजीत निवासी उपरोक्त बताया गया।
अभियुक्त गणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर जिस संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0-188/2024 धारा 380.511भा0द0वि पंजीकृत किया गया विवेचना उप निरीक्षक विकास रावत द्वारा की जा रही है।

दौराने पूछताछ अभि0गणो द्वारा बताया हम लोग मोबाइल दिखाने के बहाने दुकान के गल्ले से पैसे निकाल लेते हैं। हमारे पास अलग-अलग कंपनी के 17 मोबाइल हैं। हम लोगों ने अपनी ब्रेजा कार स0 HR-22M-8051 में रख रखे हैं।जो कुछ ही दूरी पर पार्किंग में खड़ी कर रखी है। गाड़ी/मोबाइल को कब्जे पुलिस लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस कर्म0गणों द्वारा थाना हाजा लेकर आ गए हैं।

मुकदमा उपरोक्त में धारा 41/102 सीआरपीसी की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-मोहित पुत्र सुरेश कुमार निवासी आजादगढ़ अर्बन एस्टेट रोहतक हरियाणा
2-नितिन पुत्र बलजीत निवासी उपरोक्त

वरामदगी
1-रियलमी 5I (महरूम हरा)
2-रेडमी (काला रंग)
3-सैमसंग
4-ओपो (सिल्वर रंग)
5-एम आई (गोल्डन सफेद रग)
6-आईफोन( गोल्डन रंग)
7-एम आई (रंग काला)
8-रेडमी( रंग नीला)
9-लेनेवो (कंपनी रंग सुनहरा)
10-रेडमी (रंग नीला)
11-आईफोन (रंग सिल्वर व्हाइट)
12-इसके अलावा 6 मोबाइल फोन ऐसे हैं जिनके कवर नहीं है
13-ब्रेजा कार न0-HR22M-8051

पुलिस टीम में,
1-उप निरीक्षक विकास रावत
2 उप निरीक्षक प्रदीप कुमार
3-का0923 बृजमोहन
4-का0915 यशवंत सिंह
5-का0876 अंकित कवि
6-का01313 कृष्णा रावत शामिल रहें।

You may have missed