हैवान बना प्रेमी: निकाह के लिए कहा तो नाबालिग प्रेमिका को मार डाला, कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंका शव।।
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह नाबालिग का प्रेमी था। उसने ही अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। उसने बताया कि आरोपी ने किशोरी से पीछा छुड़ाने लिए गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा और शव को कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंक दिया था।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 31 जनवरी को सलेमपुर महदूद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्ष की बेटी की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका शव दो दिन पहले आसफ नगर झाल से बरामद हुआ था। पुलिस ने मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने के साथ अन्य पहलुओं पर पड़ताल शुरू की। तब मामले से पर्दा उठता चला गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऐसे बनाया हत्या का प्लान
बताया कि उसका किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए वह लगातार उस पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। 27 दिसंबर की रात घंटों तक दोनों की फोन पर बातें हुई। इसके बाद उसने उसे रात में मिलने के लिए बुलाया। जहां गला दबाकर किशोरी को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद कट्टे में शव डालकर भैंसा बुग्गी से लेकर रेगुलेटर पुल से गंगनहर में फेंक दिया था।आरोपी ने कबूल किया कि किशोरी लगातार उस पर निकाह करने का दबाव बना रही थी।इसलिए उसने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
*पकड़े गए हत्यारोपी का विवरण-*
अजीम पुत्र जमशेद नि0 ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार
*पुलिस टीम में*
1- प्रभारी निरीक्षक रानीपुर विजय सिंह,
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान
3- उ0नि0 मनोज नौटियाल
4- म0उ0नि0 प्रियंका इजराल
5- का0 अजय शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…