कोतवाली ज्वालापुर
दिनांक 14/02/24
वार्षिक निरीक्षण करने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे एसपी सिटी
मुकदमों से संबंधित माल एवं वाहनों की निस्तारण के दिए निर्देश
आज दिनांक 14-02-2024 को SP सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा कोतवाली ज्वालापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सेरेमोनियल गार्द से सलामी के पश्चात थाना भवन का निरीक्षण करते हुए एसपी सिटी द्वारा कर्मचारी बैरक, थाना कार्यालय एवं शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश देने के पश्चात मालखाना में माल की मौजूदा स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए लंबित माल एवं वाहनों के निस्तारण के लिए जरुरी निर्देश दिए।तत्पश्चात आदतन अपराधियों के विरुद्ध की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा करते हुए श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत इन निरोधात्मक कार्यवाही में और तेजी लाने तथा शस्त्र लाइसेंस की सूची अपडेट कर उन्हे समय से जमा करवाने के लिए एसएचओ ज्वालापुर एवं अन्य उपनिरीक्षक गण को स्पष्ट निर्देश दिए।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…