हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता
दुपहिया वाहन चोरी के 02 आरोपी दबोचे, 02 स्कूटी व 01 बाइक बरामद,चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी,नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को देते हैं अंजाम
वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस को दुपहिया वाहन चोरी के 02 आरोपियों को दबोचने में सफलता हाथ लगी।
सिडकुल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आईएमसी चौक के पास से 02 अभियुक्तों को चोरी की स्कूटी के साथ दबोचा गया। अभियुक्त चोरी की स्कूटी को बेचने जा रहे थे। जिनकी निशांदेही पर चोरी की 01 स्कूटी व 01 बाइक भी बरामद की गई।
नाम पता अभियुक्त
- अमन पुत्र राजू थापा उम्र 22 वर्ष निवासी मकान नंबर -7 THDC कॉलोनी नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
- पीयूष शर्मा उर्फ गोलू उम्र 19 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी गली नंबर 9 शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1- स्कूटी- 02
2- बाइक अपाचे- 01
पुलिस टीम में,
1- SO सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी
2- उप निरीक्षक संदीप चौहान
3- अपर उप निरीक्षक सुभाष रावत
4- का0 संदीप
5- का0 ललित बोरा
6- का0 मनीष शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…