थाना बहादराबाद
पीठ बाजार से बाइक चोरी का पुलिस टीम ने किया खुलासा, 03 बाईक चोर दबोचे।
दिनांक 11.02.24 को वादी मोनू कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 अशोक वाटिका वाली गली सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मो0सा0 सुपर स्पेन्डर नं0- UK 12 BC 9658 को पीठ बाजार से चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 45/24 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अभियोग के अनावरण के लिये गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12.02.24 को शमशान घाट रोड उक्त चोरी मोटर साइकिल सहित 03 संदिग्ध को दबोचा। मो0सा0 को बेचने के फिराक मे घुम रहे आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए संदिग्ध-
1- साजिद उर्फ माजिद पुत्र अयूब उर्फ भूरा निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार
2- सोएब पुत्र निसार निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार
3- दानिश पुत्र दिलशाद निवासी ड्रीमलेंड कालोनी बहादराबाद हरिद्वार
बरामद माल-
एक मोटर साइकिल सुपर स्पेन्डर
पुलिस टीम में,
1 -अ0उ0नि0 तरुण सिंह
2 – कानि0 विरेन्द्र चौहान
3- कानि0 नितुल यादव शामिल रहें।

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…