कोतवाली रानीपुर,हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक के अपहरणकर्ता को धर दबोचा,नाबालिक को किया सकुशल बरामद,
दिनांक 12.06.2023 को वादी द्वारा स्वयं की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को पडोस में रहने वाले प्रतिवादी विक्की पुत्र दलवीर नि0 ढकियानूर बिलारी मुरादाबाद द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 542/23 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया।नाबालिक व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता से लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे चेक कर सीडीआर का विश्लेषण किया गया।गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे अभियुक्त को दबोचने हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम को नाबालिक को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से दबोचने में सफलता हाथ लगी।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 366, 376(2)(ढ),376(क) भादवि 5(ठ)/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
विक्की पुत्र दलबीर नि0 ग्राम ढकिया नूरू थाना बिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0
पुलिस टीम-
- उ0नि0 अमित नौटियाल, कोतवाली रानीपुर
- का0 967 विवेक गुसांई, कोतवाली रानीपुर
- म0हो0गा0 2211 रेनू शर्मा, कोतवाली रानीपुर

More Stories
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…
स्वतंत्रता दिवस पर पीएनबी मंडल कार्यालय में आयोजित हुए विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम में, ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम कैंपेन’ में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर, ऑपरेशंस हेड राव साबान राजपूत को किया गया सम्मानित,
महेश प्रताप सिंह राणा को नई दिल्ली में मिलेगा ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’, सम्मान और नेपाल यात्रा का आमंत्रण, 25 देशों के राष्ट्रध्वज बनेंगे भव्य समारोह के साक्षी…