थाना बुग्गावाला:—हरिद्वार पुलिस ने 24 घण्टे के दबोचे 03 दुपहिया वाहन चोर,चोरी की बाइक व बाइक के पार्ट्स बरामद,औने पौने दामो में कबाड़ी को बेच देते थे चोरी के वाहन
दिनांक 12.01.24 को भूदेव पुत्र करण सिंह निवासी जमासपुर मान बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा खुद की बाइक चोरी होने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की बरामदगी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं।जिसके क्रम में बुग्गावाला पुलिस द्वारा टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए 24 घंटे के अन्दर 02 अभियुक्तों अलीशेर व जोलिस उर्फ जोनी को बन्दरजूड तिराहे से चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया।अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त सनवर को मुकरमपुर पिरान कलियर के गोदाम से चोरी किए गए वाहनों के पार्ट्स के साथ दबोचा गया। अन्य साथी की तलाश जारी है।
बरामदगी के आधार पर धारा 411, 414 आईपीसी व 41/102 सीआरपीसी की बढ़ोतरी की गई।
नाम पता अभियुक्तगण-
1-अलीशेर पुत्र सत्तार निवासी बन्दरजूड थाना बुग्गावाला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
2-जोलिस उर्फ जोनी पुत्र श्यामलाल निवासी रसूलपुर टौगिंया थाना बुग्गावाल हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
3- सनवर पुत्र शफीक निवासी मुकरमपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को मुकरमपुर पिरान कलियर उम्र 24 वर्ष
विवरण बरामदगी-
1- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर
2- मोटरसाइकिल के पार्ट्स
3- इंजन का खुला हुआ पार्टस आदि
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अलीशेर
1- मु0अ0सं0- 66/19 धारा- 380/457/411 भादवि थाना बुग्गावाला
2- मु0अ0सं0-94/21 धारा- 379/411 भादवि थाना बुग्गावाला
3- चा0रि0 संख्या- 01/23 धारा 03 उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना बुग्गावाला
पुलिस टीम में,
1-थानाध्यक्ष मनोज शर्मा थाना बुग्गावाला
2-उ0नि0 ममता रानी थाना बुग्गावाला
3-अ0उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह थाना बुग्गावाला
4-का0 1127 रविन्द्र भण्डारी
5-कानि0 1206 हरिओम
6-कानि0 529 इमरान
7-कानि0 1264 चमन चित्राण
8-कानि0 725 विक्रम शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।